फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs GT IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Match 21 Online

SRH vs GT IPL 2022 Live Streaming: हैदराबाद के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा गुजरात, जानें कब, कहां और कैसे देंखें लाइव मैच

Mon, 11 Apr 2022 02:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 02:47 PM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ मैच में गुजरात की टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद गुजरात का विजय रथ रोकना चाहेगी। जानिए आप यह मैच अपने फोन या टीवी पर कैसे देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
SRH vs GT IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Match 21 Online
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2021 में गुजरात की टीम पहली बार हैदराबाद से भिड़ रही है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम ने सबको चौकाया है। यह टीम अब तक अजेय बनी हुई है और इस सीजन लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वहीं हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन की तरह ही प्रदर्शन किया है। शुरुआती दो मैचों में हार के बाद चेन्नई के खिलाफ यह टीम जीती जरूर है, लेकिन अभी भी यह टीम बहुत अच्छी लय में नहीं है। गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करना हैदराबाद के लिए मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने कमाल किया है। वहीं इस टीम के पास शमी, फर्ग्यूसन और राशिद खान जैसे गेंदबाज हैं। हैदराबाद के पास भी विलियम्सन, पूरन और मार्करम जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। ऐसे में यह मुकाबला बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला? 
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला 11 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात की संभावित टीम
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड/ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे। 

हैदराबाद की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed