फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sreesanth claims innocence; police say he splurged spot-fixing money

लड़कियां ही मिलाती थीं बुकी को खिलाड़ियों से: श्रीसंत

Wed, 22 May 2013 11:08 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली Updated Wed, 22 May 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
Sreesanth claims innocence; police say he splurged spot-fixing money

फिक्सिंग मामले में स्पेशल सेल के एक अधिकारी की मानें तो श्रीसंत ने काफी अहम खुलासे किए हैं। श्रीसंत के मुताबिक लड़कियों के जरिए ही बुकी खिलाड़ियों तक पहुंचते थे।

विज्ञापन


श्रीसंत ने बताया कि बुकी पहले लड़कियों को खिलाड़ियों के पास भेजते हैं। लड़कियों की जब उनसे दोस्ती हो जाती है तो वह बहाने से बुकी को भाई या दोस्त बनाकर खिलाड़ी से मिलवाती हैं।
विज्ञापन


बुकी पहली या दूसरी मुलाकात में ही खिलाड़ियों को महंगी घड़ी, कार या फिर अन्य चीजें गिफ्ट करते हैं। इसके बाद शुरू होता है बुकी का असली खेल।

आईपीएल की अन्य टीमें भी निशाने पर

आईपीएल की करीब आधा दर्जन टीमें और उनके खिलाड़ी दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं। इसमें कुछ प्रतिष्ठित खिलाड़ी भी हो सकते हैं।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के अलावा अन्य टीमों के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत जमा किए जा रहे हैं।

आईपीएल की अन्य टीमों के खिलाड़ियों का हिसाब दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में है।

श्रीसंत से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने अन्य टीमों के खिलाड़ियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसे खिलाड़ियों की भी सूची तैयार की जा रही है, जो आईपीएल में खेेले तो थे, लेकिन बाद में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि जब खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका नहीं मिलता है तो वह बुकी के संपर्क में आता है।

राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी अमित सिंह, रेलवे का बाबू राव यादव, औरंगाबाद से गिरफ्तार मनीष और जीजू जनार्दन ऐसे ही खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed