फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth bought gifts for his girlfriends with spot fixing money

पढ़िए, कहां-कहां लुटाए श्रीसंत ने फिक्सिंग के पैसे

Fri, 31 May 2013 08:51 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
sreesanth bought gifts for his girlfriends with spot fixing money

स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीसंत ने एडवांस में मिली 10 लाख रुपये की फिक्सिंग की ज्यादातर रकम मात्र छह दिन में ही खर्च कर दी थी। उसने ज्यादातर रकम अपनी गर्लफ्रेंड्स पर उड़ाई थी।

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड्स के लिए महंगे गिफ्ट और कपड़े खरीदे थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने ये खुलासा किया है कि जिस समय श्रीसंत और चंडीला को पकड़ा गया था दोनों के साथ एक-एक नहीं, दो-दो गर्लफ्रेंड्स थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने श्रीसंत के दोस्त अभिषेक शुक्ला की निशानदेही पर उसके अंधेरी वेस्ट स्थित घर से श्रीसंत की फिक्सिंग की रकम में से बची 5.30 लाख रुपये बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि मोहाली में हुए मैच के दौरान फिक्सिंग के लिए श्रीसंत को 40 लाख रुपये मिलने थे। बुकीज ने श्रीसंत को दस लाख रुपये एडवांस में दिए थे।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने श्रीसंत को मुंबई में गिरफ्तार किया था तो श्रीसंत के अभिनेता दोस्त राजीव पिल्लई ने अभिषेक शुक्ला को होटल के कमरे में फिक्सिंग की रकम को हटाने के लिए कहा था।

श्रीसंत की गिरफ्तारी के समय राजीव उसके साथ था। इसके बाद अभिषेक शुक्ला श्रीसंत के कमरे में गया। उसने श्रीसंत के बैग में रखे 3.50 लाख रुपये और जीजू के कमरे से दो लाख रुपये ले लिए। अभिषेक इन पैसों को लेकर अपने घर चला गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभिषेक को पता था कि जो रकम उठा रहा है वह फिक्सिंग की है। दिल्ली पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।

अभिषेक का भी सीसीटीवी फुटेज
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुंबई के जिस होटल में श्रीसंत ठहरा था, उस होटल की सीसीटीवी कैमरों में अभिषेक का चेहरा भी कैद हो गया है। अभिषेक श्रीसंत के कमरे में जाते और बाहर आते हुए दिखाई दे रहा है।


श्रीसंत ने कहां-कहां की खरीददारी
1. पहली खरीददारी जयपुर में
श्रीसंत ने जयपुर में करीब एक लाख 70 हजार रुपये की खरीदारी की थी। इसमें उसने एक लाख रुपये अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की थी, जबकि 70 हजार रुपये फिक्सिंग की रकम में से दिए थे। यहां इसने महिला दोस्तों के लिए महंगे गिफ्ट खरीदे थे। महिला दोस्तों को देने के लिए दो महंगे फोन खरीदे थे।

2. दूसरी खरीददारी जयपुर में

दूसरी खरीददारी भी जयपुर में एक लाख 58 हजार रुपये की। यहां उसने एक लाख की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से की थी।

3. तीसरी खरीददारी भी जयपुर में

श्रीसंत ने तीसरी खरीददारी दो लाख 10 हजार रुपये की थी। दो लाख रुपये की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से की थी।

4. चौथी खरीददारी मुंबई में की

यहां उसने एक लाख 95 हजार रुपये की खरीददारी की। उसने एक लाख रुपये की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed