{"_id":"5fc7ab12e9d6612c3c242320","slug":"spectators-will-return-in-india-and-australia-3rd-t20-nsw-government-changes-covid-19-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी-20 में होगी दर्शकों की वापसी, नए आदेश के बाद होगा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी-20 में होगी दर्शकों की वापसी, नए आदेश के बाद होगा बदलाव
Thu, 03 Dec 2020 08:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 50 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी रही। जबकि अब टी-20 श्रृंखला के आखिरी मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे हो सकते हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार द्वारा सात दिसंबर से स्टेडियम पर से पाबंदियां हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है और ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच वनडे श्रृंखला के दौरान पाबंदियों के साथ दर्शकों की स्टेडियम में वापसी हुई। हालांकि एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिक्लियान ने घोषणा की कि स्टेडियम में सात दिसंबर से पूरी क्षमता में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है। ‘द आस्ट्रेलियन’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘सोमवार से एनएसडब्ल्यू में जीवन बहुत अलग होगा।’
विज्ञापन
इस कदम का मतलब है कि तीसरा और अंतिम टी-20 अब खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जा सकता है जो मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। बता दें की शुरूआती टी-20 मैच कैनबरा के मानुका ओवल में शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार को सिडनी में होगा।
विज्ञापन