{"_id":"624ec605e57c4b3e3c6d4260","slug":"south-african-wicket-keeper-batter-mignon-du-preez-announces-retirement-from-odis-and-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mignon Du Preez Retirement: दक्षिण अफ्रीका की मिग्नोन डू प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सिर्फ टी-20 में खेलेगी स्टार बैटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mignon Du Preez Retirement: दक्षिण अफ्रीका की मिग्नोन डू प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सिर्फ टी-20 में खेलेगी स्टार बैटर
Thu, 07 Apr 2022 04:37 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:37 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका की स्टार महिला क्रिकेटर मिग्नोन डू प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में टीम के लिए कई मैच जीताऊ पारियां खेलने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज डू प्रीज अब सिर्फ टी-20 क्रिकेट पर अपना ध्यान लगाएंगी।
विज्ञापन
मिग्नोन डू प्रीज़
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की स्टार महिला क्रिकेटर मिग्नोन डू प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में टीम के लिए कई मैच जीताऊ पारियां खेलने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज डू प्रीज अब सिर्फ टी-20 क्रिकेट पर अपना ध्यान लगाएंगी।
विज्ञापन
32 वर्षीय डू प्रीज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 154 एकदिवसीय मुकाबले खेले और इस दौरान 33 की औसत से 3760 रन बनाए। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 2014 में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला. डू प्रीज ने 2011 से 2016 के बीच तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार एकदिवसीय विश्व कप खेलने वाली मिग्नोन ने हाल ही में समाप्त हुई महिला विश्व कप में आठ मैचों में 161 रन बनाए। इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अहम लीग मुकाबले में अर्धशतकीय पारी भी खेली।