फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African spinner Prenelan Subrayen bowling action is suspicious

Prenelan Subrayen: दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध, मैच अधिकारियों ने जताई चिंता

Wed, 20 Aug 2025 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 20 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

सुब्रायन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 46 रन देकर एक विकेट लिया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
South African spinner Prenelan Subrayen bowling action is suspicious
प्रेनेलन सुब्रायन - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीकी ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में सुब्रायन के गेंदबाजी एक्शन की वैधता को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।' सुब्रायन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 46 रन देकर एक विकेट लिया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


सुब्रायन के पास 14 दिन का समय
31 वर्षीय सुब्रायन के पास आईसीसी से मान्यता प्राप्त परीक्षण प्रयोगशाला में अपने गेंदबाजी एक्शन का स्वतंत्र मूल्यांकन कराने के लिए 14 दिन का समय है। जांच के परिणाम आने तक उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति है। नियम के अनुसार गेंदबाज को क्रिकेट गेंद फेंकते समय अपनी कोहनी को 15 डिग्री तक मोड़ने की अनुमति है। यह पहली बार नहीं है जब यह ऑफ स्पिनर जांच के दायरे में आया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2012 में दो अलग जांच करने के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध घोषित किया था। इसके बाद 2013 में सुधारात्मक कार्रवाई के बाद उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई और उनके गेंदबाजी एक्शन का दोबारा परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


बाद में 2014 में भारत में चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान और फिर 2015 में एक घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान उनकी गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गई। वह 2016 की शुरुआत में उनके गेंदबाजी एक्शन के पुनर्मूल्यांकन में विफल रहे लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के हाई परफोरमेंस सेंटर से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें मंजूरी दे दी गई और मार्च 2016 में उन्होंने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी। सुब्रायन ने इस साल बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था और पहली पारी में चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed