फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African Rassie van der Dussen Surprising Odi Average Tops This List

Highest ODI Average: दक्षिण अफ्रीकी वान डर डुसेन का वनडे औसत जानकर रह जाएंगे हैरान, इस लिस्ट में हैं टॉप पर

Tue, 25 Jan 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
वनडे में दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन का औसत सबसे ज्यादा है। कम से कम 20 पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में डुसेन का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। वो इस मामले में विराट कोहली और बाबर आजम से भी ऊपर हैं। 
loader
South African Rassie van der Dussen Surprising Odi Average Tops This List
डुसेन, विराट और बाबर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा वनडे औसत वाले खिलाड़ी हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को सबसे ज्यादा परेशानी रासी वान डर डुसेन के खिलाफ हुई। डुसेन ने इस सीरीज के तीन मैचों में 218 के औसत से 218 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। पूरी सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ एक बार डुसेन को आउट कर पाई। 


सिर्फ इस सीरीज में डुसेन ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है। उनका पूरा वनडे करियर ही ऐसी पारियों से भरा हुआ है। 2019 में दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला वनडे खेलने वाले डुसेन ने 32 वनडे मैचों में 74.52 के औसत से 1267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 89.54 का रहा है। वो वनडे में दो शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। वनडे में 20 पारियां खेलने के बाद डुसेन का औसत सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इस मामले में विराट और बाबर आजम भी उनसे पीछे हैं। 


वनडे में सबसे ज्यादा औसत डुसेन का
रासी वान डार डुसेन ने वनडे में 74.52 के औसत से रन बनाए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इस मामले में नीदरलैंड के रॉयन टेन डोस्टेचे दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 33 वनडे मैचों में 67 के औसत से 1541 रन बनाए थे। वहीं भारत के विराट कोहली 58.77 के औसत के साथ तीसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम 56.92 के औसत के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

वनडे में 20 पारियां खेलने के बाद सबसे ज्यादा औसत
बल्लेबाज मैच रन औसत
वान डर डुसेन 32 1267 74.52
रॉयन टेन डोस्टेचे 33 1541 67.00
विराट कोहली 257 12285 58.77
बाबर आजम 83 3985 56.92
माइकल बेवन 232 6912 53.58

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 100 से ज्यादा का औसत
डुसेन को भारत और पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद रास आई हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चार मैचों में 120 के औसत से 240 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104 का रहा है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आठ मैचों में 115 के औसत से 460 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.14 का था। डुसेन ने अपने वनडे करियर में दो शतक लगाए हैं। इसमें से एक पाकिस्तान और दूसरा भारत के खिलाफ आया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 95 के औसत से रन बनाए हैं। हालांकि कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने एक ही मैच खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed