{"_id":"61efdaab320e9c4679228807","slug":"south-african-rassie-van-der-dussen-surprising-odi-average-tops-this-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Highest ODI Average: दक्षिण अफ्रीकी वान डर डुसेन का वनडे औसत जानकर रह जाएंगे हैरान, इस लिस्ट में हैं टॉप पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Highest ODI Average: दक्षिण अफ्रीकी वान डर डुसेन का वनडे औसत जानकर रह जाएंगे हैरान, इस लिस्ट में हैं टॉप पर
Tue, 25 Jan 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
डुसेन, विराट और बाबर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा वनडे औसत वाले खिलाड़ी हैं
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को सबसे ज्यादा परेशानी रासी वान डर डुसेन के खिलाफ हुई। डुसेन ने इस सीरीज के तीन मैचों में 218 के औसत से 218 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। पूरी सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ एक बार डुसेन को आउट कर पाई।सिर्फ इस सीरीज में डुसेन ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है। उनका पूरा वनडे करियर ही ऐसी पारियों से भरा हुआ है। 2019 में दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला वनडे खेलने वाले डुसेन ने 32 वनडे मैचों में 74.52 के औसत से 1267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 89.54 का रहा है। वो वनडे में दो शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। वनडे में 20 पारियां खेलने के बाद डुसेन का औसत सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इस मामले में विराट और बाबर आजम भी उनसे पीछे हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा औसत डुसेन का
रासी वान डार डुसेन ने वनडे में 74.52 के औसत से रन बनाए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इस मामले में नीदरलैंड के रॉयन टेन डोस्टेचे दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 33 वनडे मैचों में 67 के औसत से 1541 रन बनाए थे। वहीं भारत के विराट कोहली 58.77 के औसत के साथ तीसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम 56.92 के औसत के साथ चौथे स्थान पर हैं।
वनडे में 20 पारियां खेलने के बाद सबसे ज्यादा औसत
| बल्लेबाज | मैच | रन | औसत |
| वान डर डुसेन | 32 | 1267 | 74.52 |
| रॉयन टेन डोस्टेचे | 33 | 1541 | 67.00 |
| विराट कोहली | 257 | 12285 | 58.77 |
| बाबर आजम | 83 | 3985 | 56.92 |
| माइकल बेवन | 232 | 6912 | 53.58 |
भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 100 से ज्यादा का औसत
डुसेन को भारत और पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद रास आई हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चार मैचों में 120 के औसत से 240 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104 का रहा है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आठ मैचों में 115 के औसत से 460 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.14 का था। डुसेन ने अपने वनडे करियर में दो शतक लगाए हैं। इसमें से एक पाकिस्तान और दूसरा भारत के खिलाफ आया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 95 के औसत से रन बनाए हैं। हालांकि कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने एक ही मैच खेला है।