फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African fielders dropped two catches in six balls Shreyas Iyer and Virat kohli got second life

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने छह गेंद के अंतराल में छोड़े दो कैच, श्रेयस-कोहली को मिला जीवनदान; देखें Video

Tue, 26 Dec 2023 06:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 06:28 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। श्रेयस 31 और कोहली 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों बल्लेबाजों को कगिसो रबाडा ने आउट किया।

विज्ञापन
South African fielders dropped two catches in six balls Shreyas Iyer and Virat kohli got second life
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले दिन अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने मिलकर 107 रन पर भारत की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। भारत के शीर्ष क्रम में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। भारत के शुरुआती पांच बल्लेबाजों में दो खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सबसे ज्यादा 38 रन विराट कोहली ने बनाए।
विज्ञापन


इस मैच में अफ्रीकी गेंदबाजों ने भले ही बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन फील्डिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने कई गलतियां कीं। दक्षिण अफ्रीका ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को जीवनदान दिए। अगर इन दोनों खिलाड़ियों के कैच नहीं छूटे होते तो भारतीय टीम की हालत और खराब हो सकती थी। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और टोनी डिजॉर्जी ने छह गेंद के अंतराल में दो कैच छोड़े। अगर ये कैच नहीं छूटे होते तो 50 रन के अंदर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट जाती। पहला जीवनदान श्रेयस अय्यर को भारत की पहली पारी के 12वें ओवर में मिला। कगिसो रबाडा की गेंद पर मार्को यानसेन ने उनका कैच छोड़ा। रबाडा की गेंद श्रेयस के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई थी, लेकिन मार्को यानसेन ने दोनों हाथों से गेंद पकड़ने की कोशिश की। वह इसमें सफल नहीं हुए और श्रेयस को चौका मिल गया। इस समय वह चार रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इसके बाद वह 31 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले ही ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर विराट कोहली को जीवनदान मिला। कोहली भी इस समय चार रन पर ही खेल रहे थे। उन्होंने बर्गर की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और गेंद हवा में चली गई। स्क्वॉयर लेग पर खड़े टोनी डिजॉर्जी ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद कोहली 64 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। 



श्रेयस और विराट ने जीवनदान मिलने के बाद 54 रन की साझेदारी की और भारतीय टीम को शर्मनाक स्कोर पर आउट होने से बचाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 164 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed