फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south african dale steyn to play for brisbane heat

ब्रिस्बेन हीट टीम के लिए खेलेंगे स्टेन

Thu, 01 Nov 2012 06:38 PM IST
ब्रिस्बेन/एजेंसी
ब्रिस्बेन/एजेंसी Updated Thu, 01 Nov 2012 06:38 PM IST
विज्ञापन
south african dale steyn to play for brisbane heat

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन बिग बैश लीग (बीबीएल) में हिस्सा लेने वाली टीम ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगे। टीम की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शूमार डेल स्टेन बीबीएल के दूसरे संस्करण में हीट के लिए खेलेंगे। हीट अपना पहला मुकाबला नौ दिसंबर को गाबा में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में स्टेन खेलेंगे।

विज्ञापन


स्टेन के मुताबिक ब्रिस्बेन हीट के साथ जुड़ने से वह बेहद उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि हीट टीम के कोच डेरेन लेहमन ने स्टेन को खेलने के लिए संपर्क किया था। लेहमन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले संस्करण में डेक्कन चार्जर्स टीम के कोच थे। स्टेन ने पिछले आईपीएल में डेक्कन की ओर से ही खेला था।
विज्ञापन


स्टेन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और डेक्कन के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 106 टी-20 मैचों में 6.56 की इकॉनोमी रेट से 117 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed