फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African batsman Aiden markram smashes century in practice match vs Board Eleven

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दिखाई ताकत, एडेन मार्कराम ने अभ्यास मैच में ठोका शतक

Sat, 28 Sep 2019 08:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 28 Sep 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
South African batsman Aiden markram smashes century in practice match vs Board Eleven
एडन मार्करम - फोटो : पीटीआई

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में शुक्रवार को यहां शतक बनाया। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन भी केवल 50 ओवर ही किए जा सके। इस बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चार विकेट पर 199 रन बनाए।

विज्ञापन


मार्कराम ने बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया और रिटायर्ड हर्ट होने से पहले प्रवाहमय पारी खेलकर 118 गेंदों पर 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पूर्व बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया। वह अभी 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हालांकि दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (छह) को पारी के सातवें ओवर में पवेलियन भेज दिया। उनकी जगह लेने के लिए उतरे थेनिस डि ब्रूएन (छह) को इशान पोरेल ने पगबाधा आउट किया, जिससे स्कोर दो विकेट पर 33 रन हो गया। बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्रसिंह जडेजा (52 रन देकर दो) ने जुबैर हमजा (22) को पगबाधा करके दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस (नौ) को भी पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed