{"_id":"5bf011aabdec221c33789883","slug":"south-africa-won-only-one-t20i-by-21-runs-against-australia-at-carrara","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र टी-20 मैच में कंगारुओं को 21 रन से दी पटखनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र टी-20 मैच में कंगारुओं को 21 रन से दी पटखनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
savaus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को एकमात्र टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। क्वींसलैंड के करारा ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कंगारुओं को 21 रन से मात दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए जवाब में कंगारू की टीम 7 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। बता दें कि बारिश के चलते यह मुकाबला 10-10 ओवरों का कर दिया गया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को क्विंटन डी कॉक और रिजा हेन्ड्रिक्स की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन 42 रन के स्कोर पर प्रोटियाज टीम को पहला झटका हेन्ड्रिक्स (19) के रूप में लगा। मैक्सवेल नें उन्हें स्टंप आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
इसके बाद फाफ डू प्लेसी ने पारी को आगे बढ़ाया ही था कि सलामी बल्लेबाज डी कॉक (22) 61 रन के स्कोर पर चलते बने। नाथन कोल्टर नील ने कॉक को बेन मैकडरमोट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फाफ ने 27, क्लासेन 11 रन अपनी टीम में जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोल्टर नील एन्ड्रयू टाई ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्टानलेक ग्लेन मैक्सवेल में 1-1 विकेट अपने नाम किए।
दक्षिण अफ्रीका के 108 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत निराशजन रही। कंगारू टीम को पहला झटका 7 रन के स्कोर पर कप्तान आरोन फिंच (7) के रूप में लगा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। 43 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (38) के रूप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिरा और इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका यह मैच 21 रन से जीत गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एन्गिडी, मॉरिस और आंदिले फेहुलकवायो ने 2-2 विकेट लिए, जबकि तबरेज शम्सी को 1 ही विकेट से संतोष करना पड़ा।