{"_id":"0536d336724043651dcdc88b7d204a76","slug":"south-africa-won-against-england-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दो हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार दो हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Feb 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
लगातार दो हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सलामी जोड़ी की दोहरी शतकीय साझेदारी की बदौलत तीसरा वनडे जीत लिया।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (135) और हाशिम अमला (127) की शतकीय पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 22 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।
जोए रूट (125) की मदद से इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 318 रन बनाए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 46.3 ओवरों में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अभी भी 2-1 से आगे चल रही है।