{"_id":"5d8792008ebc3e015e1b63e2","slug":"south-africa-women-team-defeated-board-president-s-xi-in-2nd-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 83 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 83 रन से रौंदा
Sun, 22 Sep 2019 08:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय दौरे की शुरुआत जीत के साथ की। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 83 रन से शिकस्त दी। पहला अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन
दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 174 रन बनाए। विकेटीकपर बल्लेबाज लिजेली ली ने 65, मिगनोन डु प्रीज ने नाबाद 40, तजमिन ब्रिट्स ने 20 और नांदिने डि क्लार्क ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से तरन्नुम पाठक ने दो विकेट झटके। जवाब में भारतीय टीम आखिरी गेंद पर महज 91 पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
भारती फुलमानी 23, मानसी जोशी 20, देविका 19 और तरन्नुम नाबाद 15 ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। पंद्रह साल की शेफाली वर्मा और कप्तान सुषमा वर्मा खाता भी नहीं खोल पाईं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुस और शबनिब इस्माइल ने तीन-तीन जबकि अयाबोंग खाका ने दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन