{"_id":"5e5ab3758ebc3ec75b0b1b83","slug":"south-africa-win-by-74-runs-and-take-a-1-0-lead-in-the-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासेन का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लासेन का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
Sun, 01 Mar 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेनरिच क्लासेन (123*) की शतकीय पारी और लुंगी एन्गिडी (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए और जीत के मेहमान टीम को 292 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 217 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए क्लासेन को मैन ऑफ मैच चुना गया। क्लासेन ने 114 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 123 रन का नबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, एन्गिडी के अलावा तबरेज शम्सी और एनरिच नोर्तजे ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे चार मार्च को खेला जाएगा।