फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South africa win 2nd t20 by 6 wickets and 3 match series level 1-1

PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने जीता दूसरा टी-20, तीन मैच की सीरीज में जोरदार वापसी

Sat, 13 Feb 2021 09:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
South africa win 2nd t20 by 6 wickets and 3 match series level 1-1
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 22 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। प्रोटियाज टीम की तरफ से रिजा हेंड्रिक्स (42) और पिटे वान बिलजन ने 42 रन बनाए। 

विज्ञापन


प्रीटोरियस ने 17 रन देकर झटके पांच विकेट
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। 100 रन के भीतर पाकिस्तान की आधी टीम पेविलयन लौट चुकी थी। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा फहीम अशरफ नाबाद 30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ड्वेन प्रीटोरियस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बता दें कि पहला टी-20 पाकिस्तान ने तीन रन से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार (14 फरवरी) को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed