फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa win 1st odi by 5 wickets against sri Lanka at Dambulla

तबरेज-रबाडा के आगे श्रीलंका पस्त, पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका की 5 विकेट से जीत

Sun, 29 Jul 2018 05:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
South Africa win 1st odi  by 5 wickets against sri Lanka at Dambulla
तबरेज शम्सी

जेपी डुमिनी (53) की नाबाद अर्धशतकीय पारी और कागिसो रबाडा (4 विकेट), तबरेज शम्शी (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


रविवार को दंबुला में खेले गए पहले वन-डे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मगर पूरी श्रीलंकाई टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 31वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस मुकाबले में तबरेज शम्सी को शानदार गेंदबाजी करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 8.3 ओवरों में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। 2 रन के स्कोर पर ही डिकवला के रूप में पहला विकेट गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए। टीम की तरफ से कुसल परेरा ने 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली।

इसके अलावा थिसारा परेरा ने 49 रन अपनी टीम में जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने 8 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट, जबकि शम्सी ने भी 8.3 ओवरों में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका के द्वारा मिले लक्ष्य की पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई लेकिन 31 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट हाशिम अमला (19) के रूप में गिरा। इसके तुरंत बाद बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज एडेन मार्करम भी शू्न्य पर आउट हो गए।


इसके बाद 21वें ओवर की चौथी गेंद पर डी कॉक (47) के रूप में दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। तीसरे विकेट के लिए फाफ डू प्लेसी (47) और डी कॉक के बीच 86 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा डेविड मिलर (10) और विलेम मुलडर (14*) ने डुमिनी का साथ देते हुए टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अकीला धनंनज ने लिए, जबकि लकमल और सनदाकन ने 1-1 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed