फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs Sri Lanka: Dhanajaya de Silva ruled out of Test series

SAvsSL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, डि सिल्वा चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर

Sun, 27 Dec 2020 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
South Africa vs Sri Lanka: Dhanajaya de Silva ruled out of Test series
धनंजय डि सिल्वा - फोटो : social media

श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज धनंजय डि सिल्वा चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन डि सिल्वा दर्द से कराहने लगे थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। वह 79 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके के साथ एक छक्का भी लगाया।
विज्ञापन


बता दें कि जांघ में लगी चोट के कारण डि सिल्वा दो सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। डि सिल्वा के बाहर होने से श्रीलंका को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ेगा। धनंजय डि सिल्वा और दिनेश चांदीमल की जोड़ी ने पहले टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका को एक मजबूत शुरुआत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों के बीच 131 रनों की शतकीय साझेदारी हुई थी। दरअसल, चाय के विश्राम से लगभग आधे घंटे पहले तेजी से रन चुराने की कोशिश में उनके बाएं कूल्हे में तेज दर्द उठ गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल गोल्फ कार्ट पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया था।

दूसरे दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका अभी भी 79 रन पीछे
बता दें कि श्रीलंका ने रविवार को पहले टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाए, जो उसका दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 55 और टेंबा बवूमा 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भी श्रीलंका से 79 रन पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed