फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs Sri Lanka 2nd Test at Colombo by Stumps 277

महाराज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 277 रन पर रोका

Fri, 20 Jul 2018 11:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
South Africa vs Sri Lanka 2nd Test at Colombo by Stumps 277
केशव महाराज

बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज (8/116) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबान श्रीलंका को नौ विकेट पर 277 रन पर रोक दिया। दिन का खेल खत्म होने पर अकिला धनंजय 16 रन और रंगना हेराथ पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। 

विज्ञापन


महाराज का यह प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान (8/58) पहले और वेस्टइंडीज के शैनन गैब्रियल (8/62) दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका को हालांकि धनुष्का गुणातिलका (57) और दिमुथ करुणारत्ने (53) ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दी थी। महाराज ने करुणारत्ने को आउट कर मेजबानों को पहला झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और लगातार विकेट गंवाती रही। अक्टूबर 2016 के बाद पहली बार श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की है। इस दौरान टीम ने 21 मैच खेले हैं। श्रीलंका के लिए धनंजय डिसिल्वा ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed