फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa vs england: Jos Buttler fined for angry Vernon Philander outburst

जोस बटलर पर ICC ने ठोका भारी जुर्माना, बीच मैदान फिलैंडर को कहा था अपशब्द

Thu, 09 Jan 2020 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 09 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
south africa vs england: Jos Buttler fined for angry Vernon Philander outburst
जोस बटलर - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर स्लेजिंग करने के आरोप में जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर के साथ दूसरे व न्यूलैंड्स टेस्ट में स्लेजिंग की थी। बटलर पर आरोप है कि वह दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन को विकेट के पीछे स्टंप अपशब्द कहा था, जो माइक में कैद हो गया। यही कारण है कि उनपर यह आरोप लगाया गया है। बता दें कि पहली बार उनपर यह आरोप लगा है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा, 'बटलर को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी वर्नोन फिलैंडर को अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उपयोग खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार के लिए किया जाता है। दूसरा टेस्ट इंग्लैंड ने 189 रन से जीता था। इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई हैं। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 16 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed