{"_id":"5e0a33bd8ebc3e88127517c9","slug":"south-africa-u19-won-by-5-wickets-against-india-u19-at-east-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियम गर्ग की फिफ्टी बेकार, भारतीय अंडर-19 टीम 2-1 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रियम गर्ग की फिफ्टी बेकार, भारतीय अंडर-19 टीम 2-1 से जीती सीरीज
Tue, 31 Dec 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
प्रियम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियम गर्ग (52) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके भारतीय टीम 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 192 रन की बना पाई।
विज्ञापन
गर्ग के अलावा तिलक वर्मा (25) और ध्रुव जुरेल (22) ही बीस का आंकड़ा पार कर सके। पिछले मैच के हीरो यशस्वी जयसवाल 16 रन ही बना पाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोनाथन बर्ड ने नाबाद 88 रन की पारी खेली। एंड्रयू लोव ने 31 और जैक लीस ने 29 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम ने पहला मैच नौ और दूसरा आठ विकेट से जीता था।
विज्ञापन