{"_id":"596c33054f1c1b5c5e8b45f3","slug":"south-africa-set-474-run-target-to-england-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvSA : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सामने रखा 474 रन का 'रिकॉर्ड' लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvSA : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सामने रखा 474 रन का 'रिकॉर्ड' लक्ष्य
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
हाशिम अमला
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को ट्रेंटब्रिज में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रिकॉर्ड 474 रन का लक्ष्य रखा है। प्रोटियाज ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 9 विकेट खोकर 343 रन के स्कोर पर डिक्लेयर (घोषित) की। इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 1 रन बनाया। कीटन जेनिंग्स और एलिस्टर कुक बिना खाता खोले हुए क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि टेस्ट की चौथी पारी में सर्वाधिक रनों का सफल पीछा करते हुए मैच जीतने का कारनामा वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में किया था। एंटीगुआ में विंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट खोकर 418 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन अपनी पारी 75/1 से आगे बढ़ाई। डीन एल्गर (80) और हाशिम अमला (87) ने शुरुआत में टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और स्कोरबोर्ड को 150 के पार लगाया। स्टोक्स ने इन दोनों बल्लेबाजों की घातक जोड़ी को तोड़ा। दूसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़ चुकी इस जोड़ी को स्टोक्स ने एल्गर का विकेट निकालकर तोड़ा। एल्गर का एंडरसन ने कैच लपका। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 136 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 80 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद क्विंटन डी कॉक (1) को एंडरसन ने विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों की शोभा बनाया। यहां से अमला और कप्तान फाफ डू प्लेसी (63) ने चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए प्रोटियाज को 200 रन के पार पहुंचाया। अमला को डॉसन ने शतक लगाने से रोका। उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाज को LBW आउट किया। अमला ने 180 गेंदों में 14 चौको व एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए।
डू प्लेसी ने 128 गेंदों में 9 चौको की मदद से 63 रन की पारी खेली। वर्नन फिलैंडर ने 75 गेंदों में तीन चौके व दो चक्कों की मदद से 42 रन की उम्दा पारी खेली और टीम को 343 के स्कोर तक पहुंचाया। मोइन अली ने फिलैंडर का अपनी ही गेंद पर कैच लिया। तभी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पारी घोषित करने का इशारा किया।
इंग्लैंड की तरफ से मोइन अली ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए। लियाम डॉसन को एक विकेट मिला।