{"_id":"61a8f27a44336c57c10311b9","slug":"south-africa-postpones-domestic-matches-among-corona-omicron-threat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन की दहशत: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा फैसला, दक्षिण अफ्रीका में घरेलू मैच स्थगित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओमिक्रॉन की दहशत: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा फैसला, दक्षिण अफ्रीका में घरेलू मैच स्थगित
Thu, 02 Dec 2021 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:51 PM IST
सार
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका में घरेलू मैच स्थगित कर दिए गए हैं। ये सभी मैच बायो बबल के अंदर नहीं हो रहे थे और खिलाड़ियों के बीच कोरोना संक्रमण का खतरा था।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के चलते घरेलू मैच स्थगित कर दिए गए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने घरेलू मैच स्थगित कर दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे डिवीजन के चौथे राउंड के मैच स्थगित किए हैं। ये सभी चार दिवसीय मैच दो से पांच दिसंबर के बीच खेले जाने थे। यह टूर्नामेंट बायो बबल में नहीं हो रहा था और मैच से पहले टेस्ट में कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बोर्ड के लिए सभी खिलाड़ियों और स्टॉफ की सुरक्षा सबसे जरूरी चीज है। इसीलिए एहतियात के तौर पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए गए हैं। बोर्ड हालातों पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है और कोरोना संक्रमण की स्थिति के आधार पर ही इस साल के बाकी मैचों के आयोजन पर फैसला लिया जाएगा। अफ्रीका में तीन दिवसीय घरेलू मैच भी 2022 तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
भारत के अफ्रीका दौरे पर संशय
भारत को अफ्रीका में 17 दिसंबर से तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते भारत का यह दौरा एक हफ्ते बाद शुरू हो सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार दोनों देशों के बोर्ड लगातार संपर्क में हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही सीरीज के आयोजन पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
2020 में अफ्रीका का भारत दौरा हुआ था रद्द
इससे पहले मार्च 2020 में अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आई थी, लेकिन बिना कोई मैच खेले वापस लौट गई थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होना था, लेकिन बारिश के चलते यहां एक गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। इसके बाद कोरोना के मामले बढ़ने पर बाकी दोनों मैच खाली मैदानों में कराने का फैसला किया था। हालांकि भारत में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े और अंत में यह सीरीज रद्द कर दी गई थी। अब भारत के अफ्रीका जाने की बारी है, लेकिन फिर से कोरोना के चलते भारत का अफ्रीका दौरा रद्द हो सकता है।