{"_id":"4bb9e718-28ee-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"south-africa-needs-to-play-draw-to-stay-as-number-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका को टॉप पर रहने के लिए चाहिए ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका को टॉप पर रहने के लिए चाहिए ड्रॉ
दुबई/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को अपनी बादशाहत बचाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के अभी 120 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर स्थित इंग्लैंड के 117 और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 116 अंक हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पास भी करीब तीन साल बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। लेकिन नंबर वन टीम बनने के लिए उसे दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से मात देनी होगी।
विज्ञापन