{"_id":"27810772144232aac6f46837f69eb64c","slug":"south-africa-leads-to-sri-lanka-in-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे में मिली शिकस्त का बदला टी-20 से लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे में मिली शिकस्त का बदला टी-20 से लिया
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका को अपनी धरती के अलावा विदेशी सरजमीं पर भी बेहतरीन खेल दिखाने वाली टीम के रूप में जाना जाता है। लेकिन श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन से उसके प्रशंसकों को निराशा हुई थी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। हालांकि दौरे की शुरुआत उसके लिए अच्छी नहीं रही थी और पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लेकिन प्रोटिज 20-20 ओवर के प्रारूप में अपने लय में आ गए और मेजबान श्रीलंका पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। उसने पहला मैच 12 रन से जीता था। तीसरा टी-20 मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। खराब शुरुआत के बावजूद अफ्रीकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाने में सफल रही।
उसकी ओर से डेविड मिलर ने तेजी से खेलते हुए 21 गेंदों में 36 रन बनाए। जबकि जेपी डुमनी ने 30 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए नुवान कुलसेकरा और सचित्रा सेनानायके ने दो-दो सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंकाई टीम को लोनबावो सोतसोबे (2 विकेट) और मोर्ने मोर्कल (2 विकेट) ने जोर का झटका दिया जिससे मेजबान टीम उबर नहीं सकी। श्रीलंका 20 ओवर में सात विकेट पर महज 123 रन ही बना सका।
कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके।