IND Inning
169/4 (15 ov)
N. Tilak Varma 7(3)*
Shreyas Iyer 3 (3)
WI elected to bowl
{"_id":"5d73d3798ebc3e93a76fe174","slug":"south-africa-cricket-team-arrives-in-india-for-t20-and-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, धर्मशाला में खेलेगी पहला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, धर्मशाला में खेलेगी पहला मैच
Sun, 08 Sep 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : BCCI
कप्तान क्विंटन डि काक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम शनिवार को यहां पहुंची। मेहमान टीम दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से करेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: मोहाली (18 सितंबर) और बंगलूरु (22 सितंबर) में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनका पहला मुकाबला होगा। टेस्ट मैच विशाखापत्तनम (दो से छह अक्टूबर), पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ट्वीट किया, ‘ भारत में आकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं और फिर क्रिकेट खेलने का इंतजार है।’
Excited to be back in India and looking forward to playing cricket again 🇿🇦🇮🇳
— Kagiso Rabada (@KagisoRabada25) September 7, 2019
विज्ञापन
टीम के सोमवार को दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीका उच्चायोग से मुलाकात करने की संभावना है जिसके बाद वह नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंचेंगे। टीम यहां अंतरिम निदेशक इनोच एनक्के की देखरेख में खेलेगी।
विज्ञापन