{"_id":"4a622509592c3fe20a94d8e2c0308cf0","slug":"south-africa-colts-lift-icc-u-19-world-cup-beating-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 चैंपियन बना दक्षिण अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 चैंपियन बना दक्षिण अफ्रीका
एजेंसी/दुबई
Updated Sat, 01 Mar 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच रहे कॉर्बिन बाख (15/4) की घातक गेंदबाजी और उसके बाद एडेन मॉर्कराम के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को 47 गेंद रहते छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने अपना खिताबी सूखा भी खत्म किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2002 और 2008 में उप-विजेता रहा था। मैन ऑफ द सीरीज रहे मॉर्कराम ने 125 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने महज 28 के स्कोर पर अपने ओपनर क्लाइड फॉर्चून (1) और जे स्मिथ (9) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मॉर्कराम ने तीसरे विकेट के लिए ग्रेग ओल्डफील्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से करामात अली ने 24 रन देकरदो विकेट झटके।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। उसने ओपनर इमाम उल हक का विकेट महज 23 के स्कोर पर गंवा दिया।
कागिशो राबदा ने इमाक को 12 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे फॉर्चून के हाथों कैच करा दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। इमाम की जगह खेलने आए हसन रजा ने ओपनर समी असलम के साथ पाकिस्तान की पारी संभालने की कोशिश की।
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 16 रन जोड़े ही थे कि जस्टिन दिल ने समी को विकेट के पीछे फॉर्चून के हाथों लपकवा पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कार्बिन बाख पाकिस्तानियों पर कहर बनकर टूटे। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
पाकिस्तान ने महज 33 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। बाख ने सउद शकील (4), कामरान गुलाम (0) और सफिउल्लाह खान (1) का विकेट झटक पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
पाकिस्तान ने 72 रन के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए। ऐसे में जाफर गोहर और अमद बट ने आठवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 117 रन के स्कोर पर गोहर के आउट होते ही पाकिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई।
गोहर ने 44 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाए जबकि बट ने 54 गेंदों में चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाईं का आंकड़े भी छू नहीं सके। आखिरी में करामात अली एक रन बनाकर और जिया उल हक बगैर खाता खोले ही पेवेलियन लौट गए।
बॉख ने जिया उल हक को अपना चौथा शिकार बनाया। द. अफ्रीका की ओर से बॉख सबसे किफायती और सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7.2 ओवर में महज 2.00 के इकोनोमी रेट से 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके। जस्टिन दिल और यासीन वाली ने दो-दो विकेट झटके।