फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Clinch Test Series bu defeating West Indies in second Test Keshav Maharaj shines Match report

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से लगातार 10वीं बार जीती टेस्ट सीरीज, केशव ने टेफील्ड को पीछे छोड़ा

Sun, 18 Aug 2024 11:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसकी टीम 222 रन पर आउट हो गई। दोनों टीम के बीच बारिश से प्रभावित रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन
South Africa Clinch Test Series bu defeating West Indies in second Test Keshav Maharaj shines Match report
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : Cricket South Africa

विस्तार

स्पिनर केशव महाराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही 40 रन से हराकर दो टेस्ट मैच की सीरीज 1-0 से जीती। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसकी टीम 222 रन पर आउट हो गई। दोनों टीमों के बीच बारिश से प्रभावित रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। अब वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर बने महाराज 
यह लगातार 10वां अवसर है जब दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीती। पहली पारी में दो विकेट लेने वाले महाराज ने दूसरी पारी में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने 50 रन देकर तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज की तरफ से नौवें नंबर के बल्लेबाज गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने कुल विकेटों की संख्या 171 पर पहुंचा दी है और इस तरह से वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने ह्यू टेफील्ड को पीछे छोड़ा। महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्तमान सीरीज में 13 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोती और डा सिल्वा की साझेदारी गई बेकार
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 223 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 246 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के सामने 263 रन का लक्ष्य था लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। मोती और जोशुआ डा सिल्वा (27) ने 77 रन की साझेदारी करके उम्मीद जगाई लेकिन महाराज ने इन दोनों को आउट करके दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 160 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 144 रन पर आउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed