फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa clinch first test from bangladesh from 333 run  

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 333 रनों से हराया 

Mon, 02 Oct 2017 05:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
 south africa clinch first test from bangladesh from 333 run  
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : hindustan times
पोचेफस्ट्रम में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 333 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 247 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को टेस्ट मैच जीतने के लिए 424 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 32.4 ओवर में 90 रन पर आल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने 3 तथा बाएं हाथ के स्पिनर महाराज ने 25 रन देकर 4 ‌विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल चोट लगने की वजह से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं।  
विज्ञापन


रविवार के स्कोर तीन विकेट पर 49 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने सोमवार को जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में डीन एल्गर और हाशिम अमला के शतकों की बदौलत तीन विकेट खोकर 496 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 320 रन बनाए। डीन एल्गर ने शानदार 199 रन बनाए। अमला ने 137 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed