फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa beat West Indies by 158 runs in St lucia Test and won series by 2-0 Kagiso Rabada player of the match

WI vs SA: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Tue, 22 Jun 2021 03:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 22 Jun 2021 03:38 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने सेंट लूसिया में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 158 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम की जीत में कासिगो रबाडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। 

विज्ञापन
South Africa beat West Indies by 158 runs in St lucia Test and won series by 2-0 Kagiso Rabada player of the match
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने सेंट लूसिया में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 158 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। मैच के दौरान पूरी कैरेबियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे खुलकर नहीं खेल पाई। मेहमान टीम को ये मैच जिताने में कागिसो रबाडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 63 रनों से हराया था। 

विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने खेल के हर क्षेत्र में कैरेबियन टीम को पीछे छोड़ दिया। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 298 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली इनिंग्स में सिर्फ 149 रन ही बना सकी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 174 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं वेस्टइंडीज से दूसरी इनिंग्स में बहुत उम्मीदें थीं और ऐसा माना जा था कि कैरेबियाई टीम पलटवार करेगी। लेकिन ऐसा हो न सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच जीतने के लिए 324 रनों का लक्ष्य मिला। टारगेट का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 16 रनों पर गिर गया। क्रेग ब्रैथवेट 6 रन बनाकर आउट हुए। कीरेन पॉवेल ने जरूर संघर्ष किया और उन्होंने 51 रन बनाए। मध्यक्रम में कायल मेयर्स को अगर छो़ड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। मेयर्स ने 35 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन

इसके बाद वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का दिलेरी से सामना नहीं कर सका। कागिसो रबाडा ने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए शुरुआती तीन झटके दिए। जिसके चलते कैरेबियन टीम उबर नहीं पाई। इसके बाद रही सही कसर केशव महाराज ने पूरी कर दी। उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए 5 विकेट लिए। जबकि एक विकेट लुंगी एनगिडी को मिला। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 165 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच में पांच विकेट लेने वाले कासिगो रबाडा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं पूरी सीरीज में रन बरसाने वाले क्विंटन डि कॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed