{"_id":"5c95bd5dbdec2214374a76d8","slug":"south-africa-beat-sri-lanka-by-16-runs-in-2nd-t20-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSAvSL: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 16 रनों से हराया, हेंड्रिक्स-डूसन के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RSAvSL: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 16 रनों से हराया, हेंड्रिक्स-डूसन के अर्धशतक
Sat, 23 Mar 2019 10:35 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
रेजा हेंड्रिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीजा हैंड्रिक्स और रैसी वैन डेर डूसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 16 रनों से मात दी। इसके साथ ही मेजबान द. अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली प्रोटियाज टीम को दूसरे ही ओवर में एडेन मार्करम (3) के रूप में बड़ा झटका लगा। महज 9 रन स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद हैंड्रिक्स ने वैन डेर डूसन के साथ मिलकर 116 रनों की शानदार साझेदारी बनाई।
विज्ञापन
हैंड्रिक्स ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं, वैन डर डूसन ने 44 गेंदो पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान जेपी ड्युमिनी ने भी नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 164 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी इसुरू उडाना ने खेली जो कि 48 गेंद खेलकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्रिस मॉरिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सीनियर तेज गेंदबाज डेल स्टेन और तबरेज शमसी ने 2-2 सफलताएं हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रैसी वैन डेर डूसन को मिला।