फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa back to the game.

अमला और डीविलियर्स ने ली कैरेंबियंस की क्लास, ठोके शतक

Thu, 18 Dec 2014 03:51 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
south africa back to the game.

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे सेंचुरियन टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला लिया। मात्र 15 रनों के भीतर दक्षिण अफ्रीका के तीन सलामी बल्लेबाज एन एन पीटरसन, डी इल्गर और एफ ड्यू प्लेसिस आउट होकर पवेलियन चले गए।

विज्ञापन


एक ओर शुरुआत से ही अमला क्रीज पर जमे थे। चौथे खिलाड़ी के रुप में पहुंचे एबी डीविलियर्स ने अमला का साथ बखूबी निभाया। दोंनो ने तालमेल बनाते हुए टीम को संकट से उबारा। अपने अनुभवों का फायदा उठाते हुए शानदार शतक भी लगाए।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान अमला 131 और डीविलियर्स 141 रन बनाकर क्रीज पर जमे थे और टीम का स्कोर 340 रन था।

रोच की चोट से वेस्टइंडीज संकट में

south africa back to the game.

सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन केमार रोच दक्षिण्‍ा अफ्रीका के बल्लेबाजों पर हावी रहे। टीम को शुरुआती सफलता देकर रोच ने दक्षिण्‍ा अफ्रीका के लिए मुश्किल पैदा कर दी थी। रोच ने 15.5 ओवरों में दो विकेट चटकाए।

दक्षिण्‍ा अफ्रीका के 10 रन पर कोई विकेट नहीं था लेकिन रोच ने आते ही दक्षिण्‍ा अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपनी गेंद से काफी परेशान किया। हालांकि शानदार गेंदबाजी कर रहे रोच को अपने 16वें ओवर में अचानक टखने पर मोच के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। वे पूरे दिन के लिए मैच से बाहर रहे। जिसका फायदा दक्षिण्‍ा अफ्रीका के कप्‍तान अमला और डीविलियर्स को मिला और दोनों ने शानदार शतक लगाए।

हालांकि रोच की चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई है। उम्मीद है कि दूसरे दिन वे मैच में दोबारा गेंदबाजी करने उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed