फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa announce  15 man squad  for 1st Test match against team India

टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुए शामिल 

Sat, 30 Dec 2017 11:10 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
South Africa announce  15 man squad  for 1st Test match against team India
दक्षिण अफ्रीका

आगामी 5 जनवरी से टीम इंडिया के खिलाफ शुरू होने वाले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


गौरlलब है कि पहले टेस्ट के लिए ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की टीम में वापसी हुई है। क्रिस मॉरिस ग्रोइन इंजरी के कारण टीम से बाहर थे, लेकिन अब वो फिट हो गए हैं और उन्हें तेज गेंदबाज डुएन ओलिवर की जगह टीम में शामिल किया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- द.अफ्रीका रवाना होने से ठीक पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन उसके तीन अहम खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। कप्तान डु प्लेसी वायरल के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट में नहीं खेले थे। वहीं, डेल स्टेन भी वायरल के चलते टेस्ट में वापसी नहीं कर सके।


वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में डी कॉक चोटिल हो गए थे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ये तीनों ही खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 जनवरी को केपटाउन पहुंचेगी। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को 3 टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलनी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीमः-  फाफ डु प्लेसी, हाशिम आमला, टेंबा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, डी ब्रून, ए बी डीविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडन मार्कराम, मॉर्ने मॉर्कल, क्रिस मॉरिस, एंडेले फेलुकवायो, वेरनॉन फिलेंडर, कागिसो रबाडा और डेल स्टेन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed