फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   source says first test between india vs pakistan in kolkata

बीसीसीआई चीफ की इच्छा, यहां हो भारत-पाक का पहला मैच!

Wed, 13 May 2015 03:22 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
source says first test between india vs pakistan in kolkata

नवंबर 2008 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली कोई क्रिकेट सीरीज पर पाबंदी लगा दी थी। करीब 7 साल के बाद बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया और पीसीबी चीफ शहरयार खान दोनों देशों के बीच क्रिकेट श्रृंखला को बहाल करने के पक्ष में है।

विज्ञापन


ऐसे में दोनों बोर्ड की सहमति तो हो चुकी है लेकिन भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है। डालमिया भी इस बारे में स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत सरकार की मंजूरी के बिना भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला नामुमकिन है।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों की माने तो डालमिया की इच्छा है कि दोनों कट्टर प्रतिद्वंदियों का आमना-सामना भारत में ही हो, सूत्र के अनुसार उन्होंने तो मैदान भी पसंद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो यहां भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान !

source says first test between india vs pakistan in kolkata

बीसीसीआई सूत्रों से खबर है कि बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में करवाना चाहते है। हालांकि इस मामले की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला को हरी झंडी मिल जाती है, तो इसमें 3 वनडे और 5 टेस्ट होने का प्रावधान है। शुरू में यह बात सामने आ रही थी कि सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे।

पाक क्रिकेट बोर्ड की ओर से यह बयान भी सामने आया कि बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला होस्ट करवाने की इच्छा रखता है। यह बात खुद बोर्ड के चीफ शहरयार ने कही थी।

लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला टेस्ट मैच होने की बात में अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है, हालांकि इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह, दुबई और आबुधाबी में टेस्ट मैच होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed