{"_id":"59bdb3fb4f1c1b9a688b4fe0","slug":"sourav-ganguly-slams-virender-sehwag-s-revelation-over-coaching-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI में सेटिंग को लेकर सहवाग पर भड़के गांगुली, कहा- दिया मूर्खतापूर्ण बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI में सेटिंग को लेकर सहवाग पर भड़के गांगुली, कहा- दिया मूर्खतापूर्ण बयान
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीसीसीआई में सेटिंग न होने की वजह से कोच पद न मिलने वाले बयान को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मूर्खतापूर्ण करार दिया है। गांगुली ने कहा कि 'बीसीसीआई पर सहवाग के बयान पर उन्हें कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका यह बयान मूर्खतापूर्ण है।'
विज्ञापन
सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था।
विज्ञापन
मगर, बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की।
विज्ञापन
पढ़ें- वीरेंदर सहवाग ने हिंदी दिवस 2017 के मौके पर कर दी बड़ी गलती
उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा।