फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly says Virat Kohli Will Emulate My Shirtless Celebration With 2019 ICC World Cup Trophy

इस दिग्गज ने कहा, यदि ऐसा हुआ तो विराट बिना कमीज के सड़कों पर घूमेंगे

Sun, 08 Apr 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Virat Kohli Will Emulate My Shirtless Celebration With 2019 ICC World Cup Trophy
virat kohli

वर्ल्ड कप जीतने के बाद का जश्न ही कुछ और होता है। दरअसल, यदि दर्शकों को याद हो तो 16 साल पहले 2002 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारत के नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी पर शर्ट उतारकर लहराई थी। ये दृश्य आज भी दर्शकों के जहन से शायद उतरा नहीं होगा। मगर टीम इंडिया यदि 2019 का वर्ल्ड कप जीत गया तो विराट कोहली न सिर्फ उसे दोहराएंगे बल्कि ऑक्सफोर्ड की सड़कों पर शर्त उतारकर बिना घूमेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांगुली और कोहली ने क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार की किताब 'इलेवन गाड्स एंड अ बिलियन इंडियंस' का विमोचन किया। इस दौरान गांगुली ने उस दिन को याद करते हुए कहा, 'उस दिन सबसे अच्छी बात यह थी कि मैं कमीज उतार रहा था और लक्ष्मण उसे नीचे कर रहा था। मेरे बगल में खड़े हरभजन ने पूछा कि मैं क्या करूं। मैने कहा कि तुम भी उतार दो।'
विज्ञापन


वहीं आगे उन्होंने कहा, 'मैं अभी आपको गारंटी देता हूं कि वह वर्ल्ड कप जीत गया तो कैमरे तैयार रखना। उसके सिक्स पैक्स हैं और वह कमीज के बिना ऑक्सफोर्ड की सड़कों पर घूमता दिखे तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। उसके पीछे हार्दिक पंड्या होगा। 120 प्रतिशत।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sourav Ganguly says Virat Kohli Will Emulate My Shirtless Celebration With 2019 ICC World Cup Trophy
विराट कोहली

पीटीआई के हवाले से कोहली ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं अकेला रहूंगा। टीम में कई खिलाड़ियों के सिक्स पैक्स हैं। हम सभी कमीज के बिना सड़कों पर दिखेंगे। हार्दिक पंड्या, बुमराह और अन्य।'  इसके अलावा कोहली ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने के सन्दर्भ में कहा कि वह इस बार अपनी टीम को आईपीएल जीताएंगे। 

उन्होंने कहा कि हम तीन बार फाइनल खेले लेकिन जीत नहीं सके। बोरिया मजूमदार से बातचीत में कोहली ने कहा कि रिकॉर्ड्स से ज्यादा टीम की जीत अहम है। बता दें कि कोहली की टीम बेंगलुरु ने अभी तक के सभी 10 आईपीएल खेले हैं। लेकिन एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed