{"_id":"5dd421a78ebc3e550545f13d","slug":"sourav-ganguly-says-tickets-for-first-four-days-of-pink-ball-test-sold-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली बोले, डे-नाइट टेस्ट के पहले चार दिन के सभी टिकट बिके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली बोले, डे-नाइट टेस्ट के पहले चार दिन के सभी टिकट बिके
Wed, 20 Nov 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले चार दिन के सभी टिकट बिक गए हैं। वह इससे काफी खुश हैं। भारत अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट 22 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और इसके लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सौरव गांगुली ने यहां कहा कि टिकट बिक गए हैं और इसे लेकर मैं काफी खुश हूं।' यह पूछने पर कि कितने दिन के खेल के सभी टिकट बिक गए हैं। गांगुली ने बताया कि पहले चार दिन के सभी टिकट बिक गए हैं। गांगुली ने इससे पहले प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर 'पिंकू-टिंकू' का भी अनावरण किया था। भारत के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक ईडन गार्डेंस की क्षमता 67000 दर्शकों की है।
विज्ञापन