{"_id":"5e09aa8a8ebc3e87f34d8584","slug":"sourav-ganguly-says-hate-working-on-sunday-but-trolled-by-daughter-sana-ganguly-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली ने लिखा रविवार को काम करना पसंद नहीं, बेटी सना ने खोली पोल और कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली ने लिखा रविवार को काम करना पसंद नहीं, बेटी सना ने खोली पोल और कर दिया ट्रोल
Mon, 30 Dec 2019 01:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
सौरव-सना गांगुली
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक बार फिर से उनकी बेटी सना गांगुली ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है। पूर्व कप्तान गांगुली ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें 'रविवार को काम करना पसंद नहीं'।
विज्ञापन
इस तस्वीर में गांगुली एक पार्क में खड़े नजर आ रहे हैं। गांगुली के इस पोस्ट पर उनकी बेटी सना ने अपने जवाब से अपने पिता को एक बार फिर से हैरान कर दिया। सना ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'देखें कौन काम नहीं कर रहा और 12 बजे तक बिस्तर पर आराम कर रहा है। लगे रहो डैड।'
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को उनकी बेटी ने ही सरेआम ट्रोल किया है। इससे पहले भी कई बार सना ने दादा को खूब परेशान किया और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी ही मजेदार बातें देखने को मिलती हैं। गांगुली को हाल ही में सना द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में की गई एक पोस्ट पर सफाई देनी पड़ी थी जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
वैसे इन सबके अलावा बात करें गांगुली की तो बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से दादा लगातार बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट के आयोजन के बाद अब दादा चार देशों के बीच टूर्नामेंट करवाने के आईडिया पर काम कर रहे हैं।