फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly says CAC to be formed in next couple of days to appoint selectors 

सौरव गांगुली बनाएंगे टीम इंडिया की नई चयन समिति, तीन साल का होगा कार्यकाल

Fri, 20 Dec 2019 05:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Dec 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says CAC to be formed in next couple of days to appoint selectors 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ दिन में क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा जो तीन साल के लिए नई चयन समिति का चयन करेगी। गांगुली ने कहा कि सीएसी का गठन सिर्फ एक बैठक के लिए किया जाएगा जो चयनकर्ताओं पर फैसला लेगी क्योंकि पुरुष टीम के मुख्य कोच का चयन कपिल देव की अध्यक्षता वाली पूर्व समिति कर चुकी है।

विज्ञापन


गांगुली ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'अगले कुछ दिन में सीएसी का गठन होगा। यह सिर्फ एक बैठक करेगी क्योंकि मुख्य कोच की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है।' मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और सदस्य गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी का अभी एक साल का कार्यकाल बाकी है लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएसी की नियुक्ति हितों के टकराव का एक बड़ा मसला रही है। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव तक पर हितों के टकराव के आरोप लगे जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। गांगुली ने आईपीएल नीलामी के बारे में भी बात की जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली को नहीं लगता कि यह कीमत उनके लिए अधिक है। उन्होंने कहा, 'यह जरूरत पर निर्भर करता है। ऐसी छोटी नीलामी में ऐसा होता है। बेन स्टोक्स भी इसी तरह की नीलामी का हिस्सा थे जो 14.50 करोड़ रूपये में बिके थे।

गांगुली ने अपनी फैंटेसी इलेवन भी चुनी जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर शीर्षक्रम में है। ऋषभ पंत इसमें विकेटकीपर है। उन्होंने कप्तान हालांकि खुद को ही रखा है। उन्होंने कहा, 'मैं टीम का कप्तान और कोच रहना चाहूंगा और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर लूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed