{"_id":"5db9aae98ebc3e014757b9aa","slug":"sourav-ganguly-rahul-dravid-discuss-roadmap-to-improve-national-cricket-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की NCA प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की NCA प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात
Wed, 30 Oct 2019 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
गांगुली औ द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को अपने पुरानी साथ और एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात की। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में हुए इस बैठक में गांगुली और द्रविड़ के बीच एनसीए के भविष्य के रोडमैप को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसके बाद गांगुली एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है। अब उसे बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 एकड़ भूमि अतिरिक्त मिल गई है।
विज्ञापन
इससे पहले बीसीसीआई ने मई में राज्य सरकार के साथ 25 एकड़ का सौदा पूरा किया था। इस सुविधा के लिए अब कुल क्षेत्र 40 एकड़ हो गया है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली को एनसीए के सुधार पर फोकस करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने कहा था, 'एनसीए को सिर्फ रिहैबिलेटेशन सेंटर ही नहीं रहना चाहिए। यहां भारतीय क्रिकेट का भविष्य यानी युवाओं को निखारने पर फोकस होना चाहिए। अगर आप मुझसे एक बात पूछेंगे तो वो ये होगी कि सौरव एनसीए को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं। भारतीय टीम की महानता उसकी बेंच स्ट्रेंथ में है।'