फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly is in bcci pannel

सौरव गांगुली बीसीसीआई के पैनल में भी शामिल

Tue, 21 Jul 2015 01:20 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly is in bcci pannel

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली को जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए बीसीसीआई के कार्यसमूह (पैनल) में शामिल किया गया है। इस पैनल की अध्यक्षता आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला करेंगे जबकि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर, और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी भी इसके सदस्य होंगे। बोर्ड के कानूनी सलाहकार यू एन बनर्जी पैनल की सहायता करेंगे।

विज्ञापन


पैनल को समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर छह हफ्ते में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच बीसीसीआई ने जस्टिस लोढ़ा समिति की रिपोर्ट का लागू करने में विलंब की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि यह धारणा गलत है, चूंकि बोर्ड पहले ही फैसले को अक्षरश: स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन


कार्यसमूह के सदस्यों की घोषणा करते हुए सोमवार को आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि पैनल जस्टिस लोढ़ा समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और आईपीएल नौ के लिए खाका तैयार करेगा जिसमें कम से कम आठ टीमें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह हप्ते में बीसीसीआई को देनी है रिपोर्ट

sourav ganguly is in bcci pannel

आईपीएल चैयरमैन की अध्यक्षता वाले पैनल के पास रिपोर्ट के अध्ययन के लिए छह हफ्ते का समय होगा और वह सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद अपनी सिफारिशें देगा। पैनल सिफारिशें देने से पहले कानूनी सलाहकारों से भी सलाह लेगा ताकि बाद में किसी तरह की कानूनी अड़चन न हो।

पैनल के गठन का फैसला रविवार को मुंबई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया था जिसमें जस्टिस लोढ़ा समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस लोढ़ा समिति ने आईपीएल सट्टेबाजी प्रकरण में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों को दो साल के लिए निलंबित कर दिया है।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि नवगठित पैनल के सुझावों से आईपीएल-9 की तैयारियों को शुरू करने की राह तैयार होगी। उन्होंने कहा कि अभी आईपीएल-9 के लिए हमारे पास समय है, लिहाजा हम कोई फैसला जल्दी में नहीं लेंगे। हम प्रक्रिया का पालन करेंगे और आईपीएल से जुड़े मुद्दों में सर्वसम्मत राय बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed