{"_id":"5c45a1b0bdec22736355043e","slug":"sourav-ganguly-helps-to-former-cricketer-jacob-martin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जिंदगी से जंग कर रहे पूर्व क्रिकेटर की मदद को आगे आए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जिंदगी से जंग कर रहे पूर्व क्रिकेटर की मदद को आगे आए
Mon, 21 Jan 2019 04:10 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
ganguly and martin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी महानता का एक बेहद खूबसूरत नमूना पेश किया है। गांगुली पूर्व क्रिकेटर जेकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आए हैं। मार्टिन 28 दिसंबर को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। वह अभी वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
मार्टिन के फेफड़े और लिवर में काफी गंभीर चोटें आई हैं और इस वकत वह लाइप सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में मार्टिन का प्रति दिन का खर्च 70,000 रुपए है। जैकब मार्टिन की पत्नी ने बीसीसीआई से उनके इलाज के लिए मदद मांगी थी। बोर्ड ने मार्टिन के इलाज के लिए उन्हें 5 लाख रुपए दिए।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी मिलते ही सौरव गांगुली लिखा, 'मार्टन और मैं एक साथ खेल चुके हैं। मुझे याद है कि वो शांत और इंट्रोवर्ट किस्म का शख्स था। मैं उसके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं और मैं उसके परिवार को ये बता देना चाहता हूं कि वो अकेले नहीं हैं।'
विज्ञापन
बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव संजय पटेल मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं। पटेल ने टेलीग्राफ के हवाले से लिखा, 'एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिलते ही मैंने परिवार की मदद करनी चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।'
उन्होंने कहा, 'अस्पताल के बिल पहले ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।'