{"_id":"5ec6c8ce3329761dbf720d9a","slug":"sourav-ganguly-fixes-uprooted-mango-tree-at-his-residence-after-cyclone-amphan-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्फान तूफान में क्षतिग्रस्त हुए सौरव गांगुली के घर में लगे आम के पेड़, खुद दादा ने दिया सहारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अम्फान तूफान में क्षतिग्रस्त हुए सौरव गांगुली के घर में लगे आम के पेड़, खुद दादा ने दिया सहारा
Fri, 22 May 2020 12:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 22 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
आम के पेड़ को रस्सी के सहारे संभालते दादा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। बंगाल में तो तूफान से 75 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। तेज हवाओं और जोरदार बारिश के साथ राजधानी कोलकाता भी अस्त-व्यस्त हो गया। इस तूफान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के आवास स्थित एक आम का पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे पूर्व भारतीय कप्तान ने खुद अपने कर्मचारियों की मदद से सही किया।
विज्ञापन
The mango tree in the house had to be lifted, pulled back and fixed again .. strength at its highest 😂😂 pic.twitter.com/RGOJeaqFx1
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) May 21, 2020विज्ञापन
खुद दादा ने दो तस्वीरें ट्वीट कीं। फोटो में वे अन्य लोगों की मदद से रस्सी के सहारे आम के पेड़ को सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं। पेड़ सौरव गांगुली के घर की बालकनी के नजदीक है। बीते 20 वर्षों में पूर्वी तट से टकराने वाले इस दूसरे सबसे शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा, 'महातूफान की श्रेणी' में रखे गए इस चक्रवाती तूफान की वजह से दोनों राज्यों में हुए भारी नुकसान के बाद खुद पीएम नरेंद्र मोदी इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इसके पहले सीएम ममता बनर्जी ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान करते हुए पीएम से इलाकों का दौरा करने की अपील की थी।