{"_id":"e1ff167c-27fd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sourav-ganguly-disappointed-at-dinda-tiwary-not-getting-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ डिंडा-तिवारी को न चुनना गलतः गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ डिंडा-तिवारी को न चुनना गलतः गांगुली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल के क्रिकेटरों तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और मध्य क्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों की टीम में नहीं चुने जाने पर निराशा जताई है।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो तिवारी और डिंडा को टेस्ट टीम में जरूर चुनते। उन्होंने कहा, ‘डिंडा और तिवारी दोनों को टीम में नहीं चुने जाना काफी निराशाजनक है। मैं मानता हूं कि इन दोनों का दावा किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। डिंडा का टीम में चुना जाना जरूरी था।
विज्ञापन
दोनों ही खिलाड़ियों ने मौका मिलने पर खुद को साबित किया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों को नहीं पता कि उन्हें अगला मौका कब मिलेगा। इशांत शर्मा को कई बार मौके दिए गए हैं लेकिन उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन से निराश किया है जबकि गत वर्ष घरेलू मैचों में डिंडा सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में टीम में डिंडा को नहीं लेना काफी निराशाजनक है।’
विज्ञापन
‘चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल’
गांगुली ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं मनोज को क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए टीम में चुनता। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं और क्षेत्ररक्षण में भी सक्षम है। मैं तो अपनी टीम में दोनों को मौका देता।’