फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly defended curator Sujan Mukherjee amid heavy criticism over pitch against South Africa

IND vs SA: सौरव गांगुली ने कोलकाता के पिच क्यूरेटर का समर्थन किया, आलोचना पर दी प्रतिक्रिया; जानें मामला

Sun, 16 Nov 2025 01:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रही है और पहले दिन से ही टर्न और बाउंस देखने मिला है जिससे बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है। 

विज्ञापन
Sourav Ganguly defended curator Sujan Mukherjee amid heavy criticism over pitch against South Africa
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का बचाव किया है। यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रही है और पहले दिन से ही टर्न और बाउंस देखने मिला है जिससे बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है। 
विज्ञापन

बावुमा अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज
तीसरी पारी तक तेम्बा बावुमा ही एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक बनाया, जिससे बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला न होने का संकेत मिला जो गांगुली के पहले के आश्वासन के विपरीत है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अपनी राय रखते हुए इस पिच को बेहद खराब बताया। गांगुली ने कहा कि पिच बिल्कुल वैसी ही तैयार की गई थी जैसी भारत चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि जब किसी सतह पर चार दिन तक पानी नहीं डाला जाता तो वह स्वाभाविक रूप से ऐसा ही व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने किया बचाव
गांगुली ने एक स्थानीय चैनल से कहा, 'पिच वैसी ही है जैसी भारतीय टीम चाहती थी। जब आप चार दिन तक पिच पर पानी नहीं डालते तो यही होता है। क्यूरेटर सुजान मुखर्जी को दोष नहीं दिया जा सकता।' भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जा रहे इस मैच में गेंदबाजों का दम देखने मिला है। पहले दिन जहां कुल 11 विकेट गिरे थे, वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। शनिवार को तो स्पिनरों का दम देखने मिला था।

दूसरे दिन के खेल के बाद भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी जल्दी खराब हो जाएगी। मोर्कल ने कहा था, हां, मेरा मतलब है कि ईमानदारी से कहूं तो हमें भी उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतनी जल्दी खराब हो जाएगा। हम सभी ने जब पहले कुछ घंटे देखे तो सोचा कि यह एक अच्छा विकेट है, इसलिए यह काफी जल्दी खराब हो गया, जो अप्रत्याशित था। 
विज्ञापन

भारत के पास सीरीज में बढ़त लेने का मौका
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई और उसने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के पास इस मैच को जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने का मौका है। भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। ईडेन गार्डेंस में टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमें कम ही सफल होती हैं। ईडेन गार्डेंस में सबसे सफल लक्ष्य की बात करें तो 2004 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इसके बाद इस मैदान पर कभी 100 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका है। भारत अगर इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराता है तो वह इस मैदान पर टेस्ट मैच का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed