फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly believes Ashwin will be the key for India against the WI

गांगुली का दावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चमकेगा यह सितारा

Sat, 09 Jul 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly believes Ashwin will be the key for India against the WI
टीम इंडिया

अपने 44वें जन्मदिन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को लेकर एक दावा किया है कि यह खिलाड़ी भारत की जीत का खास हथियार होगा।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने जिस खिलाड़ी की ओर इशारा किया है कि वह अगली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर मुख्य हथियार होगा, उसका हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अप्रैल-मई में हुए आईपीएल में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और उसे टीम के कप्तान ने मैच के दौरान ज्यादा मौका भी नहीं दिया।
विज्ञापन


अपने जमाने के धाकड़ कप्तान रहे गांगुली ने जिस खिलाड़ी पर दांव लगाया है उसका नाम है आर अश्विन। गांगुली का दावा है कि आउट ऑफ फॉर्म और खराब फिटनेस के बावजूद अश्विन इस सीरीज में बड़े खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। उनका मानना है कि टेस्ट एक अलग तरह का खेल है और वह यहां अपना बेहतर दिखाने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में टीम के सुपर स्टार बन लेकिन 2016 में फीक हो गए अश्विन

Sourav Ganguly believes Ashwin will be the key for India against the WI
आर अश्विन

ऑफ स्पिनर आर अश्विन के लिए पिछला साल बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 2015 में टेस्ट सीरीज में गजब की सफलता हासिल की थी और लगातार 2 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया था। उन्हें पहले श्रीलंका के घर में शानदार खेल के लिए और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में गाले में खेले गए पहले मैच में हार के बाद टीम की जोरदार वापसी कराते हुए 21 विकेट हासिल कर लिए। इसके बाद उन्होंने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में प्रोटिज के खिलाफ इस कदर तबाही मचाई कि मेहमान टीम कुछ भी नहीं कर सकी थी। 4 मैचों की सीरीज में अश्विन के खाते में 31 विकेट दर्ज हो गए। लगातार 2 मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही उनके खाते में कुल 5 यह अवार्ड आ गए हैं।

हालांकि इसके बाद क्रिकेट का फॉरमेट बदल गया और सीमित ओवरों के मुकाबले शुरू हो गए। भारत ने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया दौरे से की जहां उसने वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज खेला। फिर टी-20 का खेल शुरू हो गया जिसमें अश्विन का प्रदर्शन गिरता चला गया। आईपीएल में वह धोनी की कप्तानी में ही उतरे लेकिन नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के साथ। हालांकि उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कई बार धोनी ने उनसे कोटे के पूरे ओवर भी नहीं कराए, और टीम से बाहर कर दिए गए।

ऐसे में अश्विन की क्षमता पर सवाल उठने लगे, लेकिन सौरव गांगुली को विश्वास है कि नए कोच अनिल कुंबले की देखरेख में अश्विन जल्द ही अपने फॉर्म की वापसी कर लेंगे।

बर्थडे के अवसर पर घर पर एकत्र हुए पत्रकारों से उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि अश्विन वेस्टइंडीज में मुख्य हथियार होंगे।" साथ ही गांगुली यह भी मानते हैं कि इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाली कैरेबियाई टीम अपने घर में भारत को कड़ी टक्कर दे सकता है। लेकिन विराट कोहली की टीम 4 मैचों की सीरीज में शीर्ष पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed