फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly addresses media after taking charge as a BCCI president discuss on many things

भ्रष्टाचार से लेकर धोनी तक, BCCI अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने दिए पांच बड़े बयान

Wed, 23 Oct 2019 02:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Oct 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly addresses media after taking charge as a BCCI president discuss on many things
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान दिग्गज सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली। दादा के नाम से मशहूर गांगुली दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड 'बीसीसीआई' के 39वें अध्यक्ष बन गए। अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कई बातों पर अपने विचार रखे और अपना प्लान भी बताया।

विज्ञापन

बीसीसीआई में करेंगे सुधार

10 महीने के लिए अध्यक्ष बनने वाले गांगुली ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट बॉडी BCCI में एक बड़े बदलाव की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम की पिछले तीन सालों में यहां क्या हुआ लेकिन हम अपनी युवा टीम के साथ मिलकर अपनी क्षमता के मुताबिक भारतीय क्रिकेट के लिए अपना बेस्ट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट अहम खिलाड़ी, करेंगे मदद

गांगुली ने कप्तान विराट कोहली से बात को लेकर कहा कि वे बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ टीम का चयन के बाद उनसे बात करेंगे और उनकी बातों को समझेंगे। गांगुली ने कहा कि विराट भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और हम उनकी हर तरह से मदद करेंगे।

 
विज्ञापन

हितों का टकराव बड़ा मुद्दा

गांगुली ने हितों के टकराव मामले पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह एक जरुरी मुद्दा है और हम इसे जल्दी ही सुलझाने का प्रयास करेंगे।

धोनी से करेंगे बात

धोनी के मामले में गांगुली ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है, उनकी कई उपलब्धियां हैं जिसने देश को गौरवान्वित किया है। 

ICC से लेंगे बकाया राशि

गांगुली ने कुछ दिन पहले ही ICC से मिलने वाली राशि पर बात की थी, उसे उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा,'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत इसकी वजह से मिले। जो भी हमें मिल रहा है वह बैक एंड मनी है। हम आईसीसी से बात करेंगे और मामले को आगे बढ़ाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed