फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: 'श्रीलंका ने जादू-टोना करके पाकिस्तान को दी टेस्ट सीरीज में मात'

Fri, 27 Oct 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 27 Oct 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Sorcerer claims that Black Magic helped Sri Lanka win against Pakistan in Test series
श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका ने हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में जादू-टोने की मदद से पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। यह दावा एक तांत्रिक ने किया है। क्रिकेट या किसी खेल में आमतौर पर ऐसा सुनने को नहीं मिलता है। मगर यह सच है कि एक तांत्रिक ने दावा किया है कि श्रीलंका ने काला जादू का सहारा लेकर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी।


 

Sorcerer claims that Black Magic helped Sri Lanka win against Pakistan in Test series
दिनेश चांदीमल - फोटो : Deccan Chronicle

गौरतलब है कि गंगा जोकिया नामक एक स्थानीय महिला तांत्रिक ने हाल ही में अपनी एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि कप्तान दिनेश चांदीमल ने उससे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की जीत के लिए जादू-टोना करने को कहा था। बता दें कि जोजिया ने 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की जीत के बाद अपने घर पर कप्तान चांदीमल की तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा था, ‘पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होने से पूर्व चंदीमल से मुलाकात।’

Sorcerer claims that Black Magic helped Sri Lanka win against Pakistan in Test series
दयासिरी जयासेकारा - फोटो : ThePapare.com

जोजिया ने आगे लिखा है, ‘चांदीमल को मेरे पास भेजने के लिए मंत्री दयासिरी जयासेकारा का विशेष शुक्रिया, मैं श्रीलंका क्रिकेट का सुनहरा दौर लाने की कोशिश करूंगी।’ हालांकि इस मामले में श्रीलंका के खेलमंत्री दयासिरी जयासेकारा ने इस बात का खंडन कर दिया है। जबकि इस तांत्रिक का दावा है कि खेलमंत्री के निवेदन के बाद उसने पाकिस्तानी टीम पर जादू किया था, जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को मात दे पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sorcerer claims that Black Magic helped Sri Lanka win against Pakistan in Test series
- फोटो : Asian Mirror

वहीं, इस मामले में खेलमंत्री ने कहा, ‘मैंने उससे कहा है कि यदि उसने इस पोस्ट को नहीं हटाया तो, मैं पुलिस में शिकायत करूंगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।’ खेल मंत्री ने कहा है कि मैं टीम या कप्तान किसी को भी उसकी सेवाएं लेने के लिए नहीं कहा था। हालांकि खेल मंत्री जयासेकारा द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी के बाद जोजिया ने अपने दोनों फेसबुक पोस्ट हटा लिए।

विज्ञापन
Sorcerer claims that Black Magic helped Sri Lanka win against Pakistan in Test series
श्रीलंकाई टीम - फोटो : indian express

वहीं, खेलमंत्री दयासिरी जयासेकारा ने तांत्रिक जोजिया के दावों को खारिज कर दिया है और उन्होंने कहा, ‘यदि वह सच में जादू करती हैं तो हमें वन-डे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप नहीं होना पड़ता।’ श्रीलंका ने 28 सितंबर से अबुधाबी में शुरू हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। वहीं दुबई में 6 अक्टूबर से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई टीम ने 68 रन से जीत दर्ज की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed