फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sonny Ramadhin, West Indies spinner and first Indo-Caribbean player has died aged 92

दुखद: भारतीय मूल के पहले विंडीज क्रिकेटर सोनी रामाधीन का निधन, स्पिन दिग्गज ने 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 28 Feb 2022 10:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Feb 2022 10:39 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन का 92 वर्ष की उम्र निधन हो गया। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर 1950 में पहली बार श्रृंखला जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
Sonny Ramadhin, West Indies spinner and first Indo-Caribbean player has died aged 92
सोनी रामाधीन - फोटो : social media

विस्तार

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन का 92 वर्ष की उम्र निधन हो गया। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर 1950 में पहली बार श्रृंखला जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूसीबी) ने उनके निधन की जानकारी दी। 1950 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले रामाधीन ने 43 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 28.98 की औसत से 158 विकेट लिए। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट के अध्यक्ष रिकी स्क्रेरिट ने कहा, इंग्लैड का प्रसिद्ध दौरा हमारी क्रिकेट विरासत का हिस्सा है। जिसे रामाधीन और अन्य लोगों ने  आगे बढ़ाया। वेस्टइंडीज क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आज हम उन्हें सलाम करते हैं। 
विज्ञापन


रिकी कहते हैं, दिग्गज रामाधीन ने इंग्लैड दौर पर एल्फ वेलेंटाइन के साथ मिलकर स्पिन ट्वीन की जोड़ी बनाई। उनके रिकार्ड (11-152) प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज ने 72 साल पहले लॉड्स में इंग्लैंड पर पहली जीत हासिल की थी। उस वक्त वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-1 से जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed