फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Something is missing in Mumbai Indians batting line up says captain Rohit sharma

फिर फेल मुंबई की बल्लेबाजी: पंजाब किंग्स से हार के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

Sat, 24 Apr 2021 09:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 09:21 AM IST
सार

  • पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई को मिली नौ विकेट से हार
  • मुंबई एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही
  • मुंबई की टीम छह विकेट पर महज 131 रन बना सकी
  • पंजाब किंग्स ने 14 गेद पहले आसानी से लक्ष्य पा लिया

विज्ञापन
Something is missing in Mumbai Indians batting line up says captain Rohit sharma
रोहित शर्म - फोटो : ट्विटर @Karankk319

विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं थी, लेकिन उनकी टीम एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ करने में नाकाम रही। रोहित की 52 गेंद में 63 रन की पारी के बाद भी मुंबई की टीम छह विकेट पर महज 131 रन बना सकी। पंजाब किंग्स ने 14 गेद शेष रहते आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। मैं अब भी मानता हूं कि बल्लेबाजी के लिए यह विकेट ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप देख रहे है कि (पंजाब) किंग्स ने कैसे नौ विकेट बचाकर जीत दर्ज की। टीम की बल्लेबाजी में कुछ कमी रह जा रही जिससे लगातार दूसरे मैच में प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे।'
विज्ञापन


रोहित ने कहा, ‘अगर आप 150-160 रन बनाते है तो आप मैच पर पकड़ बना सकते है। हम पिछले दो मैचों में ऐसा करने में नाकाम रहे। पंजाब के गेंदबाजों ने कहा, ‘उनके गेंदबाजों ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। ईशान किशन और मैं भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हम सफल नहीं हुए। हमें मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में समझना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में 60 रन की नाबाद पारी खेल मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल ने कहा अनुभवी क्रिस गेल के मैदान पर होने से चीजें आसान हो गई। पंजाब के कप्तान ने कहा, ‘बीच के ओवरों में यहां सूखी गेंद के खिलाफ खेलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन गेल ने इस ओर अच्छा आत्मविश्वास दिखाया, उन्हें पता है किस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाना है।’

टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद विशेषज्ञों ने राहुल की आलोचना की थी, लेकिन उन्होंने मैच जीत कर सबको गलत साबित कर दिया। राहुल ने कहा, ‘मैंने कोच के साथ लंबी बात की थी कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी है। हमने सुना था कि यहां ओस रहेगी, यह नहीं पता था कि कितना रहेगी लेकिन यह अच्छा रहा। सूखी गेंद के खिलाफ हालांकि खेलना आसान नहीं था। एक रन चुराने में भी परेशानी हो रही थी। गेल की मौजूदगी से हालांकि चीजें आसान हो गई।’


उन्होंने सत्र में पहला मैच खेलने वाले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारी टीम में युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। दीपक हुड्डा अच्छा कर रहे है। शाहरूख खान ने मौके का फायदा उठाया है और आज बिश्नोई ने शानदार खेल दिखाया। अनिल भाई (कुंबले) ने रवि (बिश्नोई) के साथ काम किया और आज वह यहां पर शानदार रहा। उसने हमारी टीम को बड़े विकेट दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed